खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे

खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे देवकुंंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के गंगापुर गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में अब तक एक भी कमरे का निर्माण नहीं कराया गया है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की पहल पर बंद विद्यालय चालू तो कराया गया, लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं होने से बच्चे खुले […]

खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे देवकुंंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के गंगापुर गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में अब तक एक भी कमरे का निर्माण नहीं कराया गया है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की पहल पर बंद विद्यालय चालू तो कराया गया, लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं होने से बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को विवश हैं. गौरतलब है कि गंगापुर गांव में लगभग सात वर्ष पूर्व में ही जब लोक शिक्षक की नियुक्ति हुई थी उसी समय लोक शिक्षक द्वारा ही इस विद्यालय में बच्चों की शिक्षा दी जा रही थी, लेकिन सरकार के नियमानुसार जैसे ही लोक शिक्षकों की सेवा समाप्त हुई, यह विद्यालय बंद हो गया. लेकिन ग्रामीणों की पहल रंग लाया और पुन: विद्यालय चालू हुआ. लेकिन वर्षों से गंगापुर गांव में विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हुआ. छात्र-छात्राओं का कहना है कि भवन के अभाव में बारिश होने के पहले हमलोगों को छुट्टी दे दी जाती है. भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >