अशोक सिंघल के निधन पर शोकसभा आयोजित

अशोक सिंघल के निधन पर शोकसभा आयोजित मदनपुर(औरंगाबाद): विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल का निधन जैसे ही मदनपुर में पहुंची ,राष्ट्र भक्तों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी. विश्व हिंदू परिषद मदनपुर के द्वारा धर्मशाला के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, राष्ट्र भक्त उपस्थित हुए. […]

अशोक सिंघल के निधन पर शोकसभा आयोजित मदनपुर(औरंगाबाद): विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल का निधन जैसे ही मदनपुर में पहुंची ,राष्ट्र भक्तों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी. विश्व हिंदू परिषद मदनपुर के द्वारा धर्मशाला के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, राष्ट्र भक्त उपस्थित हुए. श्रद्धांजलि सभा को अपने संबोधन में आजीवन हीत चिंतक जितेंद्र सिंह ने कहा कि अशोक जी हमारे पिता तुल्य थे. उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद सिंह,सुबेदार पासवान, जिला सचिव जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रमुख सुनील, अर्जुन चौधरी, अभिमन्यु सिंह,अनिल ठकराल, सुरेंद्र प्रसाद,श्याम किशोर भारती मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >