समाजसेवियों ने बांटी पूजा सामग्री (फोटो नंबर-11) पूजा सामग्री बांटते समाजसेवी डा. प्रकाश चंद्रा दाउदनगर (अनुमंडल) छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों एवं समाजसेवियों द्वारा फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया. भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डाॅ प्रकाश चंद्रा के सौजन्य से तरार, आंबेडकर नगर, काली स्थान घाट पर प्रसाद व फल का वितरण किया गया. सोन नदी के दोनों घाटों पर महिला व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी इनके द्वारा की गयी. इन्होंने कुछ लोगों को छठ व्रत करने के लिए आर्थिक मदद भी दी गयी. इस मौके पर चिंटू मिश्रा, राजेंद्र यादव, मुकेश मिश्रा भी मौजूद रहे. स्वयंसेवी संस्था अटमोस्ट सर्व फाउंडेशन ने सोन पुल घाट पर फल व प्रसाद का वितरण करते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया.मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार,हरेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, मिथलेश प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे. बेलवां पंचायत के हब्बूचक गांव में पैक्स अध्यक्ष बिरजा नंद दूबे के नेतृत्व में फल व प्रसाद का वितरण किया गया. भखरूआ मोड़ बाजार रोड में फ्रेंड क्लब , मौलाबाग में स्थानीय निवासियों, पुरानी शहर में ज्ञानदीप समिति समेत अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा जन सहयोग से फल प्रसाद आदि का वितरण किया गया.
समाजसेवियों ने बांटी पूजा सामग्री
समाजसेवियों ने बांटी पूजा सामग्री (फोटो नंबर-11) पूजा सामग्री बांटते समाजसेवी डा. प्रकाश चंद्रा दाउदनगर (अनुमंडल) छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों एवं समाजसेवियों द्वारा फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया. भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डाॅ प्रकाश चंद्रा के सौजन्य से तरार, आंबेडकर नगर, काली स्थान घाट पर […]
