उदयीमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न

उदयीमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न (फोटो नंबर-3 से 10) दाउदनगर (अनुमंडल) छठ पूजा बुधवार की अहले सुबह उगते भगवान भास्कर को अर्घ देने के बाद पारण करते हुए समाप्त हुआ. व्रतियों ने सूर्योदय होते ही अर्घ अर्पण कर अपने चार दिवसीय व्रत की समाप्ति की. इससे पहले मंगल की शाम व्रतियों द्वारा […]

उदयीमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न (फोटो नंबर-3 से 10) दाउदनगर (अनुमंडल) छठ पूजा बुधवार की अहले सुबह उगते भगवान भास्कर को अर्घ देने के बाद पारण करते हुए समाप्त हुआ. व्रतियों ने सूर्योदय होते ही अर्घ अर्पण कर अपने चार दिवसीय व्रत की समाप्ति की. इससे पहले मंगल की शाम व्रतियों द्वारा डूबते सूर्य को व्रतियों ने सूर्य मंदिर तालाब, सोन नदी के काली स्थान घाट और सोन पुल घाट समेत अपने समीपवर्ती छठ घाटों पर पहुंच कर सोन नदी तालाब आदि में स्नान करने के उपरांत छठी मइया की पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर को अर्घ अर्पण किया. इस दौरान छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण गूंजते रहा, सूर्य मंदिर तालाब परिसर में श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति द्वारा रोशनी, सजावट आदि का प्रबंध किया गया था. जबकि, सोन नदी काली स्थान घाट में तरूण क्लब एवं नगर पंचायत द्वारा तथा सोनपुल घाट पर एचसीसी के सहयोग से स्थानीय लोगों द्वारा रोशनी सजावट का प्रबंध किया गया था. सोनपुल घाट दूर होने के बावजूद पहली बार काफी संख्या में व्रतियों की संख्या वहां देखने को मिली. इसके अलावे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न सड़कों व गलियों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रोशनी व सजावट का प्रबंध किया गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस दिख. सभी घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.एसडीओ राकेश कुमार , एसडीपीओ संजय कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, सब इंस्पेक्टर सउद अख्तर,अरविंद कुमार आदि पदाधिकारी छठ घाटों का निरीक्षण करते दिखे.ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर भी अर्घ अरई, शमशेरनगर, संसा, तरारी समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों द्वारा अपने समीपवर्ती छठ घाटों पर अर्घ दिया. व्रतियों ने तालाबों व पोखर में जाकर छठी मइया की पूजा-अर्चना करते हुए अर्घ अर्पण किया. नहर में पानी होने के कारण नहर के किनारे बसे गांव के व्रतियों की सुविधा हुई. हब्बु चक, उचकुंधा ,उचकुंधी,बेलाढ़ी समेत नहर से सटे विभिन्न गांव के व्रतियों ने नहर घाट पर ही अर्घ दिया.विधायक ने किया छठ ओबरा के नवनिर्वाचित राजद विधायक वीरेंंद्र कुमार सिन्हा ने अपने पैतृक गांव भगवान बिगहा में अपनी पत्नी प्रभारी प्रधानाध्यापिका जयंती देवी के साथ छठ व्रत किया. वे अपने परिजनों के साथ दउरा लेकर पैदल भगवान स्थित छठ घाट पहुंचे और आस्था एवं परंपरा पूर्वक छठी मइया की पूजा करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिया.देवकुंड प्रतिनिधि के अनुसार, गोह स्थित देवकुंड सहस्त्रो धारा तालाब में हजारों छठ व्रतियों ने मंगलवार की शाम डूबते व बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ दिया. मान्यता है कि सहस्त्रोधारा तालाब में स्नान कर अर्घदान करने से कुष्ठ बाधा से मुक्ति मिलती है. परम तेजस्वी भगवान सूर्य की तेजोमय आशीर्वाद लेकर इच्छापूर्ण वरदान व्रतियों ने प्राप्त किया. चार दिवसीय महापर्व की समाप्ति व्रतियों ने पारण करने के बाद किया. शहर से लेकर गांव तक चार दिन माहौल छठ मय बना हुआ था. डिंडिर स्थित मुंजाड़ पर तालाब में लगभग एक लाख छठ व्रतियों ने अर्घदान दिया. इधर रतनपुर गांव के पूजा समितियों ने भास्कर भगवान की प्रतिमा बैठा कर घाट पर ही रात को विश्राम किया. वहां कमेटी के तरफ से साफ सफाई से लेकर छठ व्रतियों को ठहरने के लिये उत्तम प्रबंध किया गया था. इस तरह मलहद घाट डिहूरी, फाग, उपहारा, पिपराही, दधपी व गोह स्थित तालाब में मिला कर गोह प्रखंड में एक लाख से अधिक छठ व्रतियों ने अर्घ्य दान दिया.बारुण प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अर्घ देकर व्रतियों ने अपने परिवार के लिए मंगल कामना पूर्ण करने के लिए पूजा पाठ किया.रफीगंज प्र्रतिनिधि के अनुसार, रफीगंज डाक बंगला मैदान में आजाद वीर संघ द्वारा आयोजित छठ मेला का उद्घाटन मंगलवार को सांसद सुशील कुमार सिंह ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य की पूजा अर्चना से मनुष्य को सुख समृद्धि मिलती है एवं रोग निराकरण होता है. हमारे यहां पौराणिक परंपरा के तहत छठ पर्व शुद्ध तरीके से मनाया जाता है. इसके लिए छठ व्रती कड़ी मेहनत एवं तपस्या करती है. इन्होंने आगे कहा कि सूर्य का अगर दर्शन न हो तो जीवन अस्त-व्यस्त हो जायेगा. सूर्य की किरणों से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलता है. समारोह की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश प्रजापति एवं संचालन सुनील कुमार मिश्रा ने किया. इस मौके पर बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, अंचलाधिकारी डाॅ संजय कुमार अम्बष्ट, पूर्व प्रमुख राजेंद्र कुमार सिंह, मुखिया विनय सिंह, प्रो रविंद्र सिंह, राजद नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, शिवपूजन सिंह, मिथलेश मिश्रा, मंटू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. छह पर्व के अवसर पर अस्ताचल एवं उदयीमान सूर्य को रफीगंज प्रखंड के विभिन्न घाटों पर अर्घ दिया गया. व्रतियों ने रफीगंज के काली घाट,धावा नदी घाट, सत्य हरिश्चंद्र घाट,महादेव घाट, चरकावां नहर घाट, कासमा धावा नदी घाट, पौथू,बराही, अचुकी तिनमुहान घाट सहित विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ दिया. ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार छठ को लेकर सत्यम छठ पूजा समिति द्वारा भव्य रूप से एनएच 98 पर मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ कुमार शैलेंद्र, अंचलाधिकारी तारा प्रकाश, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. महुआव स्थित पुनपुन नदी में बनाये गये श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बांस से बने चचरी का उदघाटन बीडीओ एवं सीओ ने किया. मुखिया चंद्रशेखर सिंह के द्वारा यह कार्य किया गया था.मदनपुर में छठ पूजा परंपरागत सौहार्द के साथ मनाया गया.मदनपुर स्थित मदनपुर सूर्य मंदिर तालाब में हजारों की संख्या में व्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ व्रतियों की सेवा में मदनपुर के सरस्वती मुहल्ला के सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा में तत्पर दिखा .खिरियावां स्थित मानव घाट पर गांधी युवा क्लब के सदस्यों ने उदय कुमार शिकारी के नेतृत्व में सेवा कार्य चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >