उत्साह के साथ लोगों ने की छठ घाटों की सफाई

उत्साह के साथ लोगों ने की छठ घाटों की सफाई (फोटो नंबर-28) परिचय- साफ सफाई करते ग्रामीण देवकुंड (औरंगाबाद)छठ व्रत करने का अद्वितीय महत्व है. छठ व्रतियों को घाट पर किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर जगह-जगह समाजसेवी साफ-सफाई में लगे हैं. अमझर शरीफ के सैदपुर (बकमुही) स्थित तालाब को समाजसेवियों ने साफ-सफाई […]

उत्साह के साथ लोगों ने की छठ घाटों की सफाई (फोटो नंबर-28) परिचय- साफ सफाई करते ग्रामीण देवकुंड (औरंगाबाद)छठ व्रत करने का अद्वितीय महत्व है. छठ व्रतियों को घाट पर किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर जगह-जगह समाजसेवी साफ-सफाई में लगे हैं. अमझर शरीफ के सैदपुर (बकमुही) स्थित तालाब को समाजसेवियों ने साफ-सफाई की. ग्रामीण अनिल कुमार नेतृत्व में कई वर्षों से इस घाट की सफाई करायी जाती है. इस दौरान योगेंद्र, मिंटू ,रामाकांत, युगेश, राहुल, राजेंद्र व विकास मौजूद थे. इधर, डुमरा स्थित छठ घाट की सफाई ग्रामीणों ने की. रतनपुर के छठ घाट की भी सफाई श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ किया. डिंडिर स्थित मुंजाड़ पर छठ घाट की सफाई छठ पूजा समिति डिंडिर द्वारा किया गया. इस मौके पर प्रवीण कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, दुर्गा कुमार, संजय विश्वकर्मा, दिनेश मिस्त्री, सुनील कुमार, श्याम कुमार व अन्य ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >