हाइस्कूल टहल अंबा का नहीं है चहारदीवारी स्कूल परिसर में पशु करते हैं विचरण असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा बारुण (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के हाइस्कूल टहल अंबा में नौवीं व 10वीं की पढ़ाई होती है. दोनों वर्गों को मिला कर लगभग दो सौ छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. स्कूल का दोमंजिला भवन है. स्कूल में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए पर्याप्त कमरे हैं. शौचालय आदि की भी व्यवस्था है. लेकिन, स्कूल का चहारदीवारी नहीं है. चहारदीवारी नहीं रहने से स्कूल परिसर में गया, बैल, भैंस व बकरी चरते रहते हैं. इससे छात्र-छात्राओं को खेलने में परेशानी होती है. प्रधानाध्यापक रवींद्र शर्मा ने बताया कि चहारदीवारी नहीं रहने से स्कूल बंद होने के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे संबंधित सूचना अधिकारियों को दी गयी है. लेकिन, कोई पहल नहीं की जा रही है.
हाइस्कूल टहल अंबा का नहीं है चहारदीवारी
हाइस्कूल टहल अंबा का नहीं है चहारदीवारी स्कूल परिसर में पशु करते हैं विचरण असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा बारुण (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के हाइस्कूल टहल अंबा में नौवीं व 10वीं की पढ़ाई होती है. दोनों वर्गों को मिला कर लगभग दो सौ छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. स्कूल का दोमंजिला भवन है. स्कूल में छात्र-छात्राओं […]
