नवीनगर में देवी जागरण आज नवीनगर(औरंगाबाद) छठ पूजा के अवसर पर श्री भगवान भास्कर मेला महोत्सव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी जागरण का आयोजन कराया जायेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. श्री भगवान भास्कर मेला महोत्सव के अध्यक्ष अखिलेश सिंह उर्फ सुखाड़ी ने बताया कि मंगलवार की रात धनबाद व कोलकाता के कलाकारों द्वारा देवी जागरण का रंगारंग प्रस्तुति दी जायेगी. सचिव हरी नाम सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड परिसर में होगा. इसके अलावा बसडीहा पंचायत की मुखिया शांति देवी द्वारा शिकारपुर में दोगोला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा.
नवीनगर में देवी जागरण आज
नवीनगर में देवी जागरण आज नवीनगर(औरंगाबाद) छठ पूजा के अवसर पर श्री भगवान भास्कर मेला महोत्सव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी जागरण का आयोजन कराया जायेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. श्री भगवान भास्कर मेला महोत्सव के […]
