जलजमाव से रोड हो रहा खराब

जलजमाव से रोड हो रहा खराब केशव मोड़ के पास रोड पर गड्ढे रहने से लोगों को हो रही परेशानी (फोटो नंबर-4) परिचय-रोड के गड्ढों में भरा पानी बारुण (औरंगाबाद) बारुण मुख्यालय स्थित केशव मोड़ के पास रोड पर गड्ढे उभर आये हैं. इससे वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है. जानकारी के अनुसार, इसी […]

जलजमाव से रोड हो रहा खराब केशव मोड़ के पास रोड पर गड्ढे रहने से लोगों को हो रही परेशानी (फोटो नंबर-4) परिचय-रोड के गड्ढों में भरा पानी बारुण (औरंगाबाद) बारुण मुख्यालय स्थित केशव मोड़ के पास रोड पर गड्ढे उभर आये हैं. इससे वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है. जानकारी के अनुसार, इसी रोड में सोन नगर रेलवे स्टेशन, बैंक और एटीएम है. रोड खराब रहने की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. गाड़ियों के गुजरने से धूल उड़ती है. इससे आसपास के दुकानदारों व लोगों को काफी परेशानी होती है. केशव मोड़ के चंदन कुमार व संजय कुमार ने बताया कि रोड पर गड्ढे रहने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है. आसपास के मुहल्ले में नाली नहीं रहने के कारण घरों का नाली का पानी सड़क पर ही बहता है. रोड पर पानी का जमाव होने के कारण रोड क्षतिग्रस्त हो रहा है. लोगों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं. लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >