टोला सेवक संभालेंगे मेले की व्यवस्था

टोला सेवक संभालेंगे मेले की व्यवस्था(फोटो नंबर-20) परिचय -सूर्य मंदिर तालाब घाट के सफाई करते टोला सेवक दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के टोला सेवकों ने सूर्य मंदिर तालाब स्थित छठ घाट की सफाई रविवार को श्रमदान से की. यहां पक्का घाट बना हुआ है. टोला सेवकों ने झाड़ू लगा कर इसे साफ किया और पानी से […]

टोला सेवक संभालेंगे मेले की व्यवस्था(फोटो नंबर-20) परिचय -सूर्य मंदिर तालाब घाट के सफाई करते टोला सेवक दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के टोला सेवकों ने सूर्य मंदिर तालाब स्थित छठ घाट की सफाई रविवार को श्रमदान से की. यहां पक्का घाट बना हुआ है. टोला सेवकों ने झाड़ू लगा कर इसे साफ किया और पानी से उसे धोया. संजय गांधी, महेश कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, संगीता कुमारी ने कहा कि हमलोगों द्वारा छठ घाट की सफाई का अभियान चलाया गया है, जो छठ तक जारी रहेगा. साक्षर भारत मिशन के प्रखंड सचिव डाॅ संजय कुमार सिंह ने बताया कि टोला सेवक तीन दिवसीय छठ मेले के दौरान सूर्य मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए व्यवस्था संभालेंगे. दुकान लगाने की व्यवस्था से लेकर मेले को व्यवस्थित ढंग से लगाने में अपनी भूमिका निभायेंगे. साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी व केआरपी शशिधर सिंह ने कहा कि टोला सेवक रचनात्मक कार्यों में भूमिका निभाते आ रहे हैं. एसडीपीओ संजय कुमार ने भी पहुंच कर टोला सेवकों के इस कार्य की सराहना की. मौके पर राजेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >