आयुक्त आज करेंगे देव छठ मेला का उद्घाटन औरंगाबाद (नगर)कार्तिक छठ व्रत के दौरान देव में लगनेवाले छठ मेले का उद्घाटन सोमवार को मगध प्रक्षेत्र के आयुक्त वंदना किनी करेंगे. मेले का उद्घाटन तीन बजे के करीब होगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है. सोमवार को खरना है और इसी के साथ मेले का शुभारंभ भी उद्घाटन के बाद हो जायेगा. चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत के दौरान पूरा देव जगमग रहेगा. आठवीं सदी में बने देव सूर्य मंदिर की महिमा इतनी अपरंपार है कि पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु छठ करने यहां पहुंचते हैं. उद्घाटन के मौके पर सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला पर्षद अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावे जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एडीएम सुरेश प्रसाद शाह, डीडीसी संजीव कुमार सिंह, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू के अलावे अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.
आयुक्त आज करेंगे देव छठ मेला का उद्घाटन
आयुक्त आज करेंगे देव छठ मेला का उद्घाटन औरंगाबाद (नगर)कार्तिक छठ व्रत के दौरान देव में लगनेवाले छठ मेले का उद्घाटन सोमवार को मगध प्रक्षेत्र के आयुक्त वंदना किनी करेंगे. मेले का उद्घाटन तीन बजे के करीब होगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है. […]
