सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का नर्णिय

सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्णय(फोटो नंबर-6) परिचय- बैठक करते शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद) हसपुरा बाजार के गिरजा मार्केट के प्रांगण में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की हसपुरा इकाई की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा नंदन पंत ने की. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के […]

सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्णय(फोटो नंबर-6) परिचय- बैठक करते शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद) हसपुरा बाजार के गिरजा मार्केट के प्रांगण में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की हसपुरा इकाई की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा नंदन पंत ने की. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया गया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम सकल राम, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह, हदयानंद सिंह, किसान प्रकोष्ठ नेता राजेंद्र सिंह जार्ज ने कहा कि बिहार में महागंठबंधन को अपार बहुमत मिला है.इससे बिहार तरक्की के रास्ते पर चल पड़ेगा. महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार बिहार के साढ़े 10 करोड़ जनता के विश्वास पर खरा उतरे हैं. जिसका परिणाम है कि अपार जनादेश मिला है. शिक्षक संघ के जिला कार्य समिति सदस्य रामजीत प्रसाद,विंदेश्वर सिंह ने कि बिहार के मतदाताओं ने महागंठबंधन को विकास और सामाजिक न्याय के नाम पर वोट दिया है. राजेंद्र सिंह जार्ज ने कहा कि भाजपा के अहंकार को जनता ने नकार दिया है. बिहार में सरकार चलाने के लिए नीतीश से बेहतर राजनेता कोई नहीं है. बिहारी समावेशी विकास की कल्पना को साकार किया है. बैठक में अनिरूद्ध पाठक, डाॅ ब्रहम्देव प्रसाद, नवल सिंह, गिरजा सिंह, लाल देव सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >