130 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज दाउदनगर (अनुमंडल)अनुमंडल के हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया स्थित गया रोड में सुपर स्पेशियलिटी व एडवांस होमियोपैथिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया. क्लिनिक का उद्घाटन होमियोपैथ चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार की मां यशोदा देवी ने किया. इस मौके पर नि:शुल्क होमियोपैथ चिकित्सा शिविर लगाया गया. गया से आये होमियोपैथ चिकित्सक डाॅ चंद्रकांत सिंह, पटना से आये डाॅ एनके विद्यार्थी, डाॅ पीआर राजवंशी ने 130 मरीजों का होमियोपैथ चिकित्सा पद्धति से नि:शुल्क इलाज करते उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं. डाॅ मनोज ने कहा कि जटिल से जटिल रोगों का इलाज होमियोपैथ में संभव है. वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित होमियोपैथिक का चिकित्सा जगत में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है. वैज्ञानिक शोध से यह पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है कि असाध्य रोगों का सफलता पूर्वक इलाज होमियोपैथिक में ही है. इस मौके पर विद्या निकेतन, किडज वर्ल्ड, संस्कार विद्या के निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता के अलावे अशोक कुमार, मदन प्रसाद, नारायण शर्मा, सूर्य नंदन शर्मा, नागेंद्र प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद थे.
130 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज
130 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज दाउदनगर (अनुमंडल)अनुमंडल के हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया स्थित गया रोड में सुपर स्पेशियलिटी व एडवांस होमियोपैथिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया. क्लिनिक का उद्घाटन होमियोपैथ चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार की मां यशोदा देवी ने किया. इस मौके पर नि:शुल्क होमियोपैथ चिकित्सा शिविर लगाया गया. गया से आये होमियोपैथ चिकित्सक […]
