ओबरा में उप प्रमुख बने मुमताज अंसारी (फोटो नंबर-8) परिचय-समर्थकों के साथ सर्टिफिकेट दिखाते उप प्रमुख ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में शनिवार को उप प्रमुख का चुनाव कराया गया. उप विकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह की देखरेख में दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार ने चुनाव कराया. इस दौरान उप प्रमुख मुनारिक राम व पंचायत समिति सदस्य मुमताज अंसारी ने उप प्रमुख के लिए परचा दाखिल किया. इसके बाद वोटिंग करायी गयी. इस दौरान मुमताज अंसारी के पक्ष में 14 व मुनारिक राम के पक्ष में 12 मत प्राप्त हुए. इस दौरान दो वोट से मुमताज अंसारी उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किये गये. गौरतलब है कि उप प्रमुख मुनारिक राम के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने मनमानी बरतने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इसके बाद तीन अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने पर बैठक की गयी थी. उस दौरान उप प्रमुख की कुरसी गिर गयी थी. इसके बाद चुनाव की तिथि निर्धारित किया गया था. चुनाव कराने के लिए उप विकास आयुक्त सह पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया था. एसडीओ ने उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया. इधर नवनिर्वाचित उप प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड सभागार के मुख्य द्वार से निकलते हुए कहा कि जो हमें जवाबदेही दिया गया है उसे मैं हर हाल में पूरा करूंगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र राम, चितरंजन सिंह, मनोज बहादुर, तेतरी देवी, शशि वर्मा, नरेश सिंह चंदेल, कुसुम देवी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य शामिल थे.
ओबरा में उप प्रमुख बने मुमताज अंसारी
ओबरा में उप प्रमुख बने मुमताज अंसारी (फोटो नंबर-8) परिचय-समर्थकों के साथ सर्टिफिकेट दिखाते उप प्रमुख ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में शनिवार को उप प्रमुख का चुनाव कराया गया. उप विकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह की देखरेख में दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार ने चुनाव कराया. इस दौरान उप प्रमुख मुनारिक राम व पंचायत समिति सदस्य मुमताज […]
