नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ देव में प्रशासनिक तैयारी पूरी इस बाद लाखों श्रद्धालु करेंगे अर्घदान (लीड)(फोटो नंबर-11,12)कैप्शन- देव सूर्य मंदिर , इसी सूर्य कुंड मंे डूबकी लगायेंगे श्रद्धालु औरंगाबाद (नगर) ऐतिहासिक, धर्मिक, आध्यात्मिक,पौराणिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण सौर तीर्थ स्थल देव समेत पूरे औरंगाबाद जिले में छठ व्रतियों का आना शुरू हो गया है. रविवार को महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. भगवान भास्कर की नगरी देव में छठ व्रतियों की संख्या लाख से पार होगी. यहां आने वाले अधिकांश व्रती झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल और बिहार के कोने-कोने से होते हैं. इनमें अधिकतर अपने निजी वाहन से पहुंचते हैं. छठ व्रतियों के अलावा भारी संख्या में यहां व्यवसायी भी पहुंच चुके हैं. हर तरफ छठ गीतों की धूम से माहौल भक्तिमय हो गया है. जिला प्रशासन भी छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है. तैयारी चरम पर : छठ व्रत की तैयारी चरम पर है. छठ व्रत हिंदुओं के सभी व्रतों में कठिन मगर मनोवांछित फलदायी माना जाता है. छठ व्रत करने का अद्वितीय महत्व है. व्रतधारी छठ के पावन अवसर पर अपनी तैयारी में एक सप्ताह पूर्व से ही जुट जाते है. वहीं दीपावली खत्म होने के साथ ही नगर पर्षद सहित स्थानीय समितियां भी काफी सक्रिय हो जाती है. छठ को लेकर नगर पर्षद द्वारा छठ घाट की सफाई की गयी. औरंगाबाद शहर में नगर पर्षद द्वारा शहर के शाहपुर ठाकुरबाड़ी रोड स्थित छठ घाट व बिराटपुर प्राचीन अर्घ स्थल की साफ-सफाई करायी गयी है. वहीं स्यंवसेवी संस्था द्वारा अर्घ स्थल से लेकर धर्मशाला रोड तक लाइट व साउंड की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावे कई जगहों पर नियंत्रण कक्ष भी बनाये गये हैं. बाजार में भी चहल-पहल : छठ को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गयी है. सूप 50 से 60 रुपये प्रति पिस, दउरा 70से 100, नारियल 20 से 25, सेब 100 से 150, केला 20 से 30 दर्जन, घी 700 से 800 रुपये प्रति किलो, गुड़ 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. हालांकि पूर्व की अपेक्षा इस बार थोड़ी महंगाई बढ़ी है फिर भी महंगाई पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है.मेले में प्रशासन की व्यवस्थादेव में श्रद्धालुओं के लिए एक दर्जन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरसुरक्षा व्यवस्था के लिए दो दर्जन से अधिक स्थानों पर चेकपोस्ट अर्द्धसैनिक बलों की तैनातीबिजली की व्यवस्था के लिए सैकडों जेनेरेटर दूध के लिए डेयरी मिल्क की व्यवस्थापेयजल की व्यवस्था को लेकर टैंकर व चापाकल की व्यवस्था की गयी है.
नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ
नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ देव में प्रशासनिक तैयारी पूरी इस बाद लाखों श्रद्धालु करेंगे अर्घदान (लीड)(फोटो नंबर-11,12)कैप्शन- देव सूर्य मंदिर , इसी सूर्य कुंड मंे डूबकी लगायेंगे श्रद्धालु औरंगाबाद (नगर) ऐतिहासिक, धर्मिक, आध्यात्मिक,पौराणिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण सौर तीर्थ स्थल देव समेत पूरे औरंगाबाद […]
