स्थायी बस स्टैंड नहीं रहने से यात्री परेशान

स्थायी बस स्टैंड नहीं रहने से यात्री परेशान रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्री वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं. नगर पंचायत द्वारा स्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था आज तक नहीं की जा सकी है. रफीगंज शहर में तीन स्थानों से यात्री वाहन का परिचालन होता है. रफीगंज-कासमा, […]

स्थायी बस स्टैंड नहीं रहने से यात्री परेशान रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्री वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं. नगर पंचायत द्वारा स्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था आज तक नहीं की जा सकी है. रफीगंज शहर में तीन स्थानों से यात्री वाहन का परिचालन होता है. रफीगंज-कासमा, रफीगंज-शिवगंज व तिवारी बिगहा-गोह रोड से यात्री वाहन का परिचालन होता है. रफीगंज बड़ा बाजार होने के कारण गोह, कासमा, पौथू , अरथुआ, बराही सहित सैकड़ों गांव के लोग बस से परैया, गुरारू, इस्माइलपुर, जाखिम, देव रोड, बघोइ, फेसर से रेल मार्ग से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है. सड़कों पर गाड़ियों खड़ी रहने के कारण बराबर जाम लगी रहती है, जिससे यात्रियों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. बारिश व गरमी के मौसम में स्थायी बस स्टैंड नहीं रहने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >