छठी अहरा तालाब की लोगों ने की सफाई

छठी अहरा तालाब की लोगों ने की सफाई (फोटो नंबर-1)परिचय-छठी अहरा तालाब में कच्चा घाट का निर्माण करते लोग हसपुरा (औरंगाबाद) छठ में व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे हाथ बढ़ाया है. हसपुरा बाजार के चौराही रोड में छठी अहरा तालाब की सफाई व कच्चे घाटों का […]

छठी अहरा तालाब की लोगों ने की सफाई (फोटो नंबर-1)परिचय-छठी अहरा तालाब में कच्चा घाट का निर्माण करते लोग हसपुरा (औरंगाबाद) छठ में व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे हाथ बढ़ाया है. हसपुरा बाजार के चौराही रोड में छठी अहरा तालाब की सफाई व कच्चे घाटों का निर्माण कराया. इसमें घाट की सफाई व कच्चे निर्माण में मुसलिम परिवार के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सामाजिक कार्यकर्ता सलाहुद्दीन खां, डाॅ ब्रहमदेव प्रसाद, नन्हेश्वर राम, राजेश मिश्रा, गिरजा सिंह, मुन्ना अहमद समेत कई लोग एक साथ मिल कर घाटों की सफाई की. हसपुरा बाजार के कई मुसलिम परिवार के लोग हिंदुओं के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है और हिंदू-मुसलिम एकता का परिचय देते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता हसपुराडीह निवासी मोहम्मद सुलतान खां ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए दूसरे अर्घ के दिन अहले सुबह टी स्टॉल लगा कर श्रद्धालुओं को चाय पिलाया जायेगा. शमीम अहमद उर्फ मुन्ना ने कहा कि किसी भी पर्व में जहां हिंदू -मुसलिम एक साथ मिल कर रहते हैं इससे बड़ा आपसी सौहार्द और क्या हो सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >