देव में काली पूजा के बाद भंडारा

देव में काली पूजा के बाद भंडारा औरंगाबाद/देव. देव के प्राचीन रानी तालाब स्थित शिव मंदिर में काली पूजा का आयोजन युवा क्लब के तत्वावधान में किया गया. पूजा के बाद भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. दर्शन कर मां काली से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद भी […]

देव में काली पूजा के बाद भंडारा औरंगाबाद/देव. देव के प्राचीन रानी तालाब स्थित शिव मंदिर में काली पूजा का आयोजन युवा क्लब के तत्वावधान में किया गया. पूजा के बाद भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. दर्शन कर मां काली से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद भी प्राप्त किया. क्लब के व्यवस्थापक पवन पांडेय एवं रविरंजन प्रकाश ने बताया कि यह मंदिर देव राजा के जमाने की है. कभी यहां मां काली की अष्टधातु की मूर्ति थी, जिसका तीसरा नेत्र हीरे का था, लेकिन चोरों ने उस मूर्ति को ही चुरा लिया. उस घटना के बाद युवा क्लब मां की याद में काली पूजा कर रही है. पूजा में संदीप कुमार, रवींद्र कुमार, चप्पू, जितेंद्र कुमार, राकेश रंजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >