देव छठ मेला का उद्घाटन 16 को

देव छठ मेला का उद्घाटन 16 कोऔरंगाबाद (नगर). देव में छठ मेले का उद्घाटन 16 नवंबर को मगध प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी करेंगी. डीएम कंवल तनुज ने कहा कि 17 नवंबर को देव में दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली काटी जायेगी. इसके बाद शाम आठ बजे […]

देव छठ मेला का उद्घाटन 16 कोऔरंगाबाद (नगर). देव में छठ मेले का उद्घाटन 16 नवंबर को मगध प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी करेंगी. डीएम कंवल तनुज ने कहा कि 17 नवंबर को देव में दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली काटी जायेगी. इसके बाद शाम आठ बजे से रात्रि दो बजे तक बिजली की आपूर्ति होगी. इसके बाद रात्रि दो बजे से 18 नवंबर को अर्घ देने के समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. डीएम ने बताया कि मेले के दाैरान देव में उप विकास आयुक्त, एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कैंप करेंगे. रुद्र कुंड व सूर्यकुंड तालाब के आसपास दुकान, ठेला व वाहन नहीं लगेंगे. यहां तक छठ व्रती तालाब के किनारे खरना नहीं करेंगे. इसके बावजूद जो लोग दुकान या वाहन लगाते पकड़े जायेंगे, तो जिम्मेवार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >