देव छठ मेले की तैयारियां तेज- लीड

देव छठ मेले की तैयारियां तेज- लीड(फोटो नंबर-11) – सूर्यनगरी देव का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी डीएम व एसपी ने लिया देव में हो रहे इंतजाम का जायजाअधिकारियों का जल्द खामियां दूर करने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, औरंगाबाद/देवसूर्यनगरी देव में लगने वाले चार दिवसीय छठ मेले में मात्र दो दिन शेष हैं. जिला […]

देव छठ मेले की तैयारियां तेज- लीड(फोटो नंबर-11) – सूर्यनगरी देव का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी डीएम व एसपी ने लिया देव में हो रहे इंतजाम का जायजाअधिकारियों का जल्द खामियां दूर करने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, औरंगाबाद/देवसूर्यनगरी देव में लगने वाले चार दिवसीय छठ मेले में मात्र दो दिन शेष हैं. जिला प्रशासन की तरफ से मेले की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. देव में हर साल छठ व्रत करने के लिए देश भर से आठ से दस लाख श्रद्धालु आते है. इस बार देव आनेवाले श्रद्धालुआें को आने-जाने व ठहरने में कोई परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए डीएम कंवल तनुज खुद ही मेले की तैयारी की कमान संभाल रखे हैं. डीएम द्वारा एक सप्ताह से लगातार देव का निरीक्षण किया जा रहा है. गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह डीएम ने एसपी बाबू राम, अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व एसडीपीओ पीएन साहू सहित अन्य अधिकारियों के साथ देव में किये जा रहे इंतजाम का जायजा लिया. अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल व आवासन आदि का जायजा लिया. खामियां दिखने पर, संबंधित पदाधिकारी को जल्द दूर करने का निर्देश भी दिया. डीएम ने बताया कि पूरे मेला परिसर में अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल टीमों के साथ पांच-पांच एंबुलेंस व दमकल तैनात रहेंगे. इसके अलावा गया के पितृपक्ष मेले की तर्ज पर देव छठ मेले का पॉकेट बुकलेट तैयार किया गया है, जो देव आनेवाले सभी श्रद्धालुओं में वितरण किया जायेगा. बुकलेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर समेत कहां क्या व्यवस्था है, इसका मैप भी होगा. इधर, डीएम के देव दौरे से अधिकारियों में हड़कंप व्याप्त है. उन्हें भय सता रहा है कि छठ मेले की तैयारी में खामियां मिलने पर डीएम छोड़ेंगे नहीं. निरीक्षण के दौरान पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता बिंदू भूषण, देव बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ रामकुमार रमण, प्रशिक्षू डीएसपी सुमित कुमार के अलावे अन्य अधिकारी भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >