बहनों ने मांगी भाई की सलामती (फोटो नंबर-12,13)- अन्नकूट पूजा में शामिल महिलाएं, परंपरा अनुसार लाठियों से गोधन कूटतीं बहनें. भैया दूज पर महिलाओं व युवतियों ने रखा उपवासगोधन कूट कर भाइयों को खिलाया प्रसाद भी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)जिले में शुक्रवार को भैया दूज (अन्नकूट या गोधन पूजा) मनाया गया. इस दौरान बहनाें ने अपने भाइयों की सलामती व लंबी उम्र के लिए उपवास रख कर पूजा-अर्चना की. इस पूजा को लेकर बहनें सुबह से ही तैयारी में जुट गयी थीं. घरों की साफ-सफाई कर बहनों ने परंपरा अनुसार गोधन कूटा और मांगलिक गीत भी गाये. इसके बाद अपने भाई के हर दु:ख-दर्द को बांटने के लिए अपनी जिह्वा में रेंगनी का कांटा चुभाया. शुक्रवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न मुहल्लों में युवतियों व महिलाओं गोधन कूटते देखा गया. यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा. गौरतलब है कि गोधन पूजा (भैया दूज) का बड़ा महत्व है. रक्षाबंधन के बाद गोधन पूजा का बहनों काे इंतजार रहता है. पूजन के पूर्व महिलाएं व युवतियां गोबर से गोधन स्थल को लिपती है. गोबर से ही यम व यमनी की प्रतिमाएं बनाती हैं. फिर एक ओखली में चना व गोबर रख कर उसे कूटती हैं. इसी गोबर से निकले हुए चना को भाइयों को प्रसाद के रूप में खिलाती हैं और ईश्वर से उनकी सलामती के लिए दुआ करती है.
बहनों ने मांगी भाई की सलामती
बहनों ने मांगी भाई की सलामती (फोटो नंबर-12,13)- अन्नकूट पूजा में शामिल महिलाएं, परंपरा अनुसार लाठियों से गोधन कूटतीं बहनें. भैया दूज पर महिलाओं व युवतियों ने रखा उपवासगोधन कूट कर भाइयों को खिलाया प्रसाद भी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)जिले में शुक्रवार को भैया दूज (अन्नकूट या गोधन पूजा) मनाया गया. इस दौरान बहनाें ने अपने […]
