धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज मदनपुर (औरंगाबाद). मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पूजा का आयोजन चित्रगुप्त समाज कचहरी रोड मदनपुर में किया गया. कार्यक्रम के व्यवस्थापक रवींद्र कुमार सिन्हा, शंभु प्रसाद सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा, अनिल सिन्हा व राजीव सिन्हा आदि थे. इस अवसर पर चित्रगुप्त समाज के लोगाें ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के बारे में व्यापार मंडल मदनपुर के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त महाराज के 12 संतान थीं. उन्हीं संतानों के वंशज कायस्थ परिवार 12 गोत्रों में पुष्पित एवं फलित हो रहे हैं. उधर, यम द्वितीया सह भैया दूज पर बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना करते हुए मूसल व दंड से पारंपरिक गीत गाकर गोधन की कुटाई की. इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर मिठाइयां खिलायीं व उनके बलवान होने की कामना भी की.
धूमधाम से मनी चत्रिगुप्त पूजा व भैया दूज
धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज मदनपुर (औरंगाबाद). मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पूजा का आयोजन चित्रगुप्त समाज कचहरी रोड मदनपुर में किया गया. कार्यक्रम के व्यवस्थापक रवींद्र कुमार सिन्हा, शंभु प्रसाद सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा, अनिल सिन्हा व राजीव सिन्हा आदि थे. इस अवसर पर […]
