सड़क के किनारे ऑटो खड़ा होने से परेशानी

सड़क के किनारे ऑटो खड़ा होने से परेशानी बारुण (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित बारुण-नवीनगर रोड में बारुण मोड़ से थाना मोड़ तक सड़क के किनारे ऑटो चालकों का कब्जा है. सड़क के किनारे जहां-तहां ऑटो खड़ा कर दिये जाने के कारण पैदल चलनेवाले लोगों व अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है. वहीं, […]

सड़क के किनारे ऑटो खड़ा होने से परेशानी बारुण (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित बारुण-नवीनगर रोड में बारुण मोड़ से थाना मोड़ तक सड़क के किनारे ऑटो चालकों का कब्जा है. सड़क के किनारे जहां-तहां ऑटो खड़ा कर दिये जाने के कारण पैदल चलनेवाले लोगों व अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है. वहीं, एनटीपीसी की बड़ी-बड़ी गाड़ियाें के गुजरने पर सड़क पर जाम लग जाता है. इस संबंध में ऑटोचालकों ने बताया कि बारुण में स्टैंड न होने के कारण मजबूरी में रोड के किनारे ऑटो खड़े करने पड़ते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >