छठ घाटों की सफाई कराने का निर्णयओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में शुक्रवार को छठ पूजा को लेकर सत्यम पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रमोद भगत ने की. समिति के कोषाध्यक्ष ललन मुखिया व अध्यक्ष प्रमोद भगत ने बताया कि बैठक में घाटों की साफ-सफाई, पंडाल, मेला व मीना बाजार लगाने का निर्णय लिया गया. अर्थमूवर द्वारा घाटों की साफ-सफाई करायी जायेगी. गौरतलब है कि सत्यम छठ पूजा समिति की छठ पूजा में ओबरा, दाउदनगर, गोह व औरंगाबाद सहित सभी प्रखंडों के छठव्रतियोें व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करायी जाती है. इस मौके पर कमेटी के सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, मंटू जायसवाल, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय नाग, भुटाली व सत्येंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
छठ घाटों की सफाई कराने का नर्णिय
छठ घाटों की सफाई कराने का निर्णयओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में शुक्रवार को छठ पूजा को लेकर सत्यम पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रमोद भगत ने की. समिति के कोषाध्यक्ष ललन मुखिया व अध्यक्ष प्रमोद भगत ने बताया कि बैठक में घाटों की साफ-सफाई, […]
