दीवार गिरने से बच्चा घायल (दो खबर)

दीवार गिरने से बच्चा घायल (दो खबर) दाउदनगर(अनुमंडल)नालबंद टोली में बुधवार को दीवार गिरने से सात वर्षीय कुंदन कुमार घायल हो गया. उसका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया. पीएचसी सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है.बाइकों की टक्कर में युवक […]

दीवार गिरने से बच्चा घायल (दो खबर) दाउदनगर(अनुमंडल)नालबंद टोली में बुधवार को दीवार गिरने से सात वर्षीय कुंदन कुमार घायल हो गया. उसका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया. पीएचसी सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है.बाइकों की टक्कर में युवक घायलदाउदनगर (अनुमंडल) गया रोड में टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. देवदत्तपुर का रहनेवाले घायल 19 वर्षीय शत्रुध्न कुमार को गंभीर स्थिति में प्राथमिक इलाज के बाद पीएचसी ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां से उसे पटना रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घायल का बाइक थाना में है. उसका बयान लेने सदर अस्पताल एसआइ अरविंद कुमार गये. पर, बेहोश होने के कारण बयान नहीं लिया जा सका. होश में आने के बाद बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. दूसरा बाइक चालक भी घायल होने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >