अब छठ की तैयारी में जुटे लोग

अब छठ की तैयारी में जुटे लोग मदनपुर (औरंगाबाद)प्रकाश का त्योहार दीपावली मदनपुर में परंपरागत सौहार्द के साथ मनाया गया. मदनपुर, खिरियांवा, शिवगंज, बेरी, सलैया, आंजन, जुड़ाही, तेलडीहा, दधपी, वार सहित सैकड़ों गांव कस्बों में मां लक्ष्मी की पूजा की गयी. भव्य पंडाल में भगवान गणेश व धन की देवी लक्ष्मी की पूजा सुख, शांति, […]

अब छठ की तैयारी में जुटे लोग मदनपुर (औरंगाबाद)प्रकाश का त्योहार दीपावली मदनपुर में परंपरागत सौहार्द के साथ मनाया गया. मदनपुर, खिरियांवा, शिवगंज, बेरी, सलैया, आंजन, जुड़ाही, तेलडीहा, दधपी, वार सहित सैकड़ों गांव कस्बों में मां लक्ष्मी की पूजा की गयी. भव्य पंडाल में भगवान गणेश व धन की देवी लक्ष्मी की पूजा सुख, शांति, समृद्धि, वैभव व यश में वृद्धि के लिए लोगों ने की. धन की कामना करने वाले लक्ष्मी के साथ श्रीयंत्र की पूजा श्री सूक्त मंत्रों से शात्रोक्त पद्धति से की गयी. पूरे क्षेत्र में गुरुवार की तिथि होने से प्रतिमाओं का विसर्जन न के बराबर किये जा रहे हैं. शुक्रवार को विसर्जन होगा. आज गौ पालकों ने गौ वंश संवर्धन हेतु गोवर्धन पूजा धूमधाम से की तथा छठ की तैयारी में लोग लग गये. नये धान को कई घरों में काट कर लाते देखा गया. किसान अजय यादव ने बताया कि नये धान का चावल बना कर छठ पर्व में खरना के लिए खीर की तैयारी की जाती है. बाजारों में दीपावली से रौनक बरकरार है वह छठ तक बनी रहेगी. मदनपुर में सरस्वती मुहल्ला के नवयुवकों द्वारा सूर्य मंदिर तालाब के घाटों की सफाई शुरू कर दी गयी है. ऑटो सहित कई गाड़ियों में छठी माई की पारंपरिक गीत सहज सुनायी पड़ने लगी है. छठ पर्व खास कर बिहार में सूर्य उपासना का महान पर्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >