विधायक से शहर में विकास की उम्मीद

विधायक से शहर में विकास की उम्मीद औरंगाबाद (नगर)जिला विधि संघ में गुरुवार को युवा अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह ने की. इस दौरान युवा अधिवक्ताओं ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित महागंठबंधन के विधायक आनंद शंकर को बधाई दी. अधिवक्ताओं ने कहा कि विधायक आनंद शंकर युवाओं […]

विधायक से शहर में विकास की उम्मीद औरंगाबाद (नगर)जिला विधि संघ में गुरुवार को युवा अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह ने की. इस दौरान युवा अधिवक्ताओं ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित महागंठबंधन के विधायक आनंद शंकर को बधाई दी. अधिवक्ताओं ने कहा कि विधायक आनंद शंकर युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं. सतीश कुमार स्नेही ने कहा कि औरंगाबाद में युवा नेता की ही जरूरत थी. अब युवा नेता द्वारा विकास की उम्मीद संभव है. इस मौके पर उपस्थित सुजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, नागेश्वर प्रसाद, नवीन कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने जीत की बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >