क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : विधायक

क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : विधायकओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के घेटरा गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ओबरा के नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने की. […]

क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : विधायकओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के घेटरा गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ओबरा के नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने की. इस मौके पर विधायक ने कहा कि आप सबों ने जो हमें जिम्मेवारी दी है उसे हर हाल में पूरा करूंगा. क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता है. क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली जैसे सुविधा के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण के बाद विकास कार्य में जुट जायेंगे. लोगों ने विधायक से मांग करते हुए कहा कि बेल-पौथू सड़क की स्थिति काफी बदहाल है. उन्होंने कहा कि यह कार्य हर हाल में पूरा किया जायेगा. इधर दीपावली के मौके पर ओबरा में राजद नेता रवींद्र सिंह ने फूल माला से विधायक का स्वागत किया. इस मौके पर विजेंद्र यादव, ब्रहमदेव यादव, मिथिलेश यादव, नारायण यादव, एहसानुल हक अंसारी, सत्येंद्र प्रसाद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >