जिला बनाने के अभियान को मिलेगी गति

जिला बनाने के अभियान को मिलेगी गति दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया संजय मंडल ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र कुमार सिन्हा की जीत से जिला बनाने के लिए अभियान को गति मिलेगी. उन्होंने पूरे बिहार में व ओबरा से महागंठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर हर्ष […]

जिला बनाने के अभियान को मिलेगी गति दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया संजय मंडल ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र कुमार सिन्हा की जीत से जिला बनाने के लिए अभियान को गति मिलेगी. उन्होंने पूरे बिहार में व ओबरा से महागंठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित वीरेंद्र कुमार सिन्हा जिला बनाओ संघर्ष समिति से जुड़े हुए हैं और संघर्षों में अग्रणी रहे. उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था और चुनाव जीतने के बाद भी उनकी प्राथमिकता सूची में यह शामिल है. उनकी जीत से समिति के अभियान को गति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >