सामान्य ज्ञान से कर सकते हैं प्रतिभा विकसित

सामान्य ज्ञान से कर सकते हैं प्रतिभा विकसित (फोटो नंबर-16) परिचय- संबोधित करते सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता दाउदनगर (अनुमंडल) दीपावली की पूर्व संध्या पर विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में दीपावली स्पेशल क्विज का आयोजन किया गया. इसमें दो-दो प्रतिभागियों के पांच ग्रुप बनाये गये. प्रतिभागियों से विविध प्रश्न पूछे गये. इसमें ग्रुप डी के हिमांशु […]

सामान्य ज्ञान से कर सकते हैं प्रतिभा विकसित (फोटो नंबर-16) परिचय- संबोधित करते सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता दाउदनगर (अनुमंडल) दीपावली की पूर्व संध्या पर विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में दीपावली स्पेशल क्विज का आयोजन किया गया. इसमें दो-दो प्रतिभागियों के पांच ग्रुप बनाये गये. प्रतिभागियों से विविध प्रश्न पूछे गये. इसमें ग्रुप डी के हिमांशु कुमार व सयमा बानो विजेता व ग्रुप ए के राजा कुमार व ब्यूटी कुमारी की जोड़ी उपविजेता बनी. पुरस्कृत करते हुए विद्यालयों के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्र अपनी प्रतिभा को सामान्य ज्ञान के माध्यम से विकसित कर सकते हैं. ऐसे आयोजन से उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. सीइओ आनंद प्रकाश ने कहा कि आज प्रतियोगिता के दौड़ा में सामान्य ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है. शैक्षणिक माहौल में इस तरह के क्विज प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक विकास होता है. कार्यक्रम की देखरेख रमारानी जैन, संदीप कुमार व राजेश कुमार ने की. मौके पर उप प्राचार्य सरयू प्रसाद, शिक्षक राजेश पांडेय, गिरजा ठाकुर, किरण कुमारी, रिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, सत्येंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >