त्योहार. आज घर-घर पूजे जायेंगे मां लक्ष्मी व भगवान गणेश

त्योहार. आज घर-घर पूजे जायेंगे मां लक्ष्मी व भगवान गणेश पटाखे व मिठाइयां खरीदने के लिए उमड़े ग्राहक दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़ खुब हुई पटाखों की खरीदारी, आज मनेगी दीपावली, फूलो से सजेगी दुकाने, लक्ष्मी व गणेश के पूजन में […]

त्योहार. आज घर-घर पूजे जायेंगे मां लक्ष्मी व भगवान गणेश पटाखे व मिठाइयां खरीदने के लिए उमड़े ग्राहक दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़ खुब हुई पटाखों की खरीदारी, आज मनेगी दीपावली, फूलो से सजेगी दुकाने, लक्ष्मी व गणेश के पूजन में जुटे लोग(फोटो नंबर-7,8,9,10,11,12,13,14)कैप्शन- फूल माला दुकान पर सामान की खरीदारी करते लोग, मूर्तियों की खरीदारी करते लोग, सतअंजे की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं, रंगोली व पोस्टर की खरीदारी करते लोग, खरीद के लिये रखी सजी रूई दुकान, लक्ष्मी व गणेश की कलेंडरो की खरीदारी करते लोग, फोटो फ्रे मिंगयुक्त तस्वीरो की खरीदारी करती युवतियां, बाजारो में मिठाई से सजी दुकाने औरंगाबाद (सदर)दीपों का त्योहार दीपावली में आज घर-घर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश पूजे जायेंगे. बुधवार को धूमधाम के साथ दीपावली मनाने के लिए लोगों ने मंगलवार को जम कर खरीदारी की. घरों का रंग-रोगन करानेे के बाद दीपावली को लेकर लोग खरीदारी करने के निकले तो बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी और घरेलू व पूजन के सभी सामान की जमकर खरीदारी की. खरीदारी को लेकर सड़कों पर काफी गहमा-गहमा रही. सड़कों के किनारे विभिन्न तरह के बिक रहे सामान व पटाखों की जमकर खरीदारी की गयी. सबसे अधिक पटाखों व मिठाइयों की दुकानों पर रही. दीपावली पर हुई खरीदारी से दुकानदारों की चांदी रही. मंगलवार को लोगों की खरीदारी देर रात तक चलती रही. पटाखों की दुकानों पर पटाखे खरीदते बच्चों में काफी उत्साह दिखा. साथ ही पूजन सामग्री खरीद रही महिलाओं व पुरुषों में दीपावली की खुशियां झलक रही थी. इधर, त्योहार के पहले से ही दुकानदारों ने जोरदार तैयारी कर रखी थी. मिट्टी के बने गणेश-लक्ष्मी समेत विभन्न तरह की मूर्तियां समेत आर्टीफिसियल रंगोली व रंगों की खरीदारी भी लोगों ने खूब की. पूजा-पाठ की सामग्रियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ थी. बाजार में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक दीपावली पर बाजारों में बेतहासा भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है, वही भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस जवानों की खासे नजर है. ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके भी खासा ध्यान रखा गया. लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा रमेश चौक के समीप से बाजार, धर्मशाला मोड़ की ओर आने वाले टेंपो सहित सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया. वहीं धर्मशाला मोड़ की ओर से बाजार में आने वाले टेंपो व बड़े वाहनों को नगर थाने के समीप रोक दिया जा रहा था. बाजार में बड़े वाहन व टेंपो के प्रवेश पर रोक लगाने से लोगों को थोड़ी राहत भी हुई. चाइनिज लाइटों से रोशन हो रहे घरदीपावली पर चाइनिज लाइटों की धूम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. दीपावली के मौके पर शहर के अधिकतर घर चाइनिज लाइटों से रोशन हो रहे हैंं. पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी चाइनिज लाइटों की खूब बिक्री हुई. इसका अनुमान लगाते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के दुकानदारों ने भी इसकी तैयारी पहले ही कर रखी थी. ओम, त्रिशुल आदि के आकार में भी बाजार में लाइट उपलब्ध थे. डीजे लाइट की मांग भी खूब रही. जगमग-जगमग करने वाले झालर लाईट की विशेष बिक्री रही. शहर के अधिकतर घर चाइनिज लाइट से सजे हैं और शाम होते ही आकर्षक दिख रहे हैं. फूलों से सजेगी दुकानें, घर के बाहर बनेगी रंगोलीदीपावली को लेकर जहां एक तरफ घर गृहस्ती वाले लोगों में उत्साह है वहीं व्यवसायी भी गणेश व लक्ष्मी की पूजा को लेकर ललाइत हैं. शहर की दुकानें फूलों से सजाने की तैयारी दुकानदारों ने कर रखी है. दीपावली पर होने वाली गणेश, लक्ष्मी की पूजन में शहर के व्यवसायी उत्साह से जुटे हुए हैं. वहीं हर घर के दरवाजे पर रंगोली भी बनाये जायेंगे. आज अधिकांश व्यवसायी दीपावली पर सिंह लग्न में अर्द्धरात्रि भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. आतिशबाजी के समय रहें सजगदीपावली के मौके पर लोग पटाखा न छोड़े तो उनकी दीपावली संपूर्ण नहीं मानी जाती, यही कारण है कि दीपावली पर लोग दीपों से अपने घरों को सजाने के साथ-साथ पटाखों को छोड़कर यह उत्सव धूमधाम से मनाते हैं. बच्चों में पटाखों व फुलझरियां छोड़ने के प्रति ज्यादा उत्साह होता है. लेकिन इस उत्साह में कभी-कभी आतिशबाजी के समय लोग लापरवाह हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी यह है कि आतिशबाजी के समय हम सजग रहें और ध्यानपूर्वक पटाखों को जलायें. ऐसे स्थान पर पटाखे छोड़े जायें जिससे किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका नहीं हो. पटाखों को छोड़ने को लेकर किसी तरह का कोई नया प्रयोग नही करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >