गणपति लड्डु से पूजा करने की होड़

गणपति लड्डु से पूजा करने की होड़ (फोटो नंबर-15)कैप्शन- गणेश मंदिर के समीप गणपति लड्डू से सजी दुकान औरंगाबाद (सदर) दीपावली में गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए गणपति लड्डु खरीदने की चाहत देख कर ऐसा आभास हो रहा है कि इस बार सभी मिठाइयों पर गणपति लड्डु भारी पड़ेगा. दीपावली के एक दिन पहले मंगलवार […]

गणपति लड्डु से पूजा करने की होड़ (फोटो नंबर-15)कैप्शन- गणेश मंदिर के समीप गणपति लड्डू से सजी दुकान औरंगाबाद (सदर) दीपावली में गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए गणपति लड्डु खरीदने की चाहत देख कर ऐसा आभास हो रहा है कि इस बार सभी मिठाइयों पर गणपति लड्डु भारी पड़ेगा. दीपावली के एक दिन पहले मंगलवार को गणपति मंदिर के काउंटर पर खरीदार देखे गये. गणपति लड्डु प्रतिष्ठान चलानेवाले मनोज मालाकार ने बताया कि इस बार चार दिन पहले से ही लोगों ने अग्रिम बुकिंग कर रखी है. इनके अलावे हर रोज दो से तीन क्विंटल लड्डु काउंटर से बिक रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूजा के लिए सबसे शुद्ध व स्वादिष्ट गणपति लड्डु है. यह सुधा घी से मनेर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कराया जाता है. इसमें चीनी की मात्रा काफी कम रहती है. इससे लोगों को काफी पंसद पड़ता है. उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन इसकी बिक्री के लिए दो और काउंटर खोले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >