रूप नारायण इंटर वद्यिालय में शक्षिकों की कमी

रूप नारायण इंटर विद्यालय में शिक्षकों की कमीलाइब्रेरी से मिल रहा छात्र-छात्राओं का भरपूर लाभ(फोटो नंबर-5,6) कैप्शन- रूपनारायण इंटर विद्यलाय जाखिम, लाइबे्ररी में रखी गयी पुस्तकें औरंगाबाद (नगर)रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जाखिम पहाड़ के निकट स्थित रूप नारायण प्लस टू विद्यालय में संसाधनों व शिक्षकों की कमी है. ग्रामीण क्षेत्रों के […]

रूप नारायण इंटर विद्यालय में शिक्षकों की कमीलाइब्रेरी से मिल रहा छात्र-छात्राओं का भरपूर लाभ(फोटो नंबर-5,6) कैप्शन- रूपनारायण इंटर विद्यलाय जाखिम, लाइबे्ररी में रखी गयी पुस्तकें औरंगाबाद (नगर)रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जाखिम पहाड़ के निकट स्थित रूप नारायण प्लस टू विद्यालय में संसाधनों व शिक्षकों की कमी है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इकलौता इंटर विद्यालय के रूप में जाने-पहचाने जाने वाला इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी का तो भरपूर लाभ मिल रहा है, लेकिन कई अन्य समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण काफी परेशानी हो रही है. यहां न तो विषयवार शिक्षक हैं और न ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल व शौचालय की सुविधा. लाइब्रेरी की बात की जाये तो नियमित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के अलावे घर पर भी पढ़ाई करने के लिए किताबें उपलब्ध करायी जाती है. दिन प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन उसके मुताबिक संसाधन नहीं बढ़ाये जाने से परेशानी होती है. शिक्षिका जयमाला कुमारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के अलावे खेल-कूद सहित अन्य सुविधाओं का भरपूर लाभ दिया जाता हैं. यहां नौंवी से इंटर तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होती है. छात्रों को नियमित ढंग से पढ़ाई करायी जाती है. इससे छात्र-छात्राओं का भी लगाव विद्यालय से हमेशा रहता है. छात्र-छात्राओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे भी प्रबंधन द्वारा ध्यान में रखा जाता है. प्राचार्य मोहम्मद अब्दुल मोहसी करीमी ने बताया कि नौवीं में 500, 10वीं में 500 व इंटर कला में 120 व साइंस में 120 छात्र-छात्राओं का नामाकंन हैं. लाइब्रेरी में सभी विषयों के पुस्तक उपलब्ध हैं. छात्रों को विद्यालय के अलावे घर पर पढ़ने के लिए 15 दिन तक के लिए किताबें दी जाती है. इसके बाद उन्हें कॉलेज प्रबंधन को वापस करना पड़ता है. लाइब्रेरी में एक हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं. सिलेबस बदलने के कारण कुछ परेशानी हुई थी लेकिन विभाग से मांग कर नये सिलेबस की किताबें उपलब्ध करा लिया गया है. लाइब्रेरी में सभी विषयों के अलावे डिक्शनरी, ग्रंथ, उपान्यास, पत्र-पत्रिकाएं सहित अन्य किताबें मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन कटिबद्ध हैं. माध्यमिक में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक हैं लेकिन उच्च माध्यमिक में कुछ विषयों के शिक्षक नहीं है, जिसके कारण थोड़ी परेशानी होती है. वैसे इस समस्या के लिए विभाग को आवेदन लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >