ब्रज की होली के साथ संपन्न हुआ भागवत यज्ञ

ब्रज की होली के साथ संपन्न हुआ भागवत यज्ञ(फोटो नंबर-4) परिचय-कृष्ण सुदामा पर हुआ फूल की वर्षा कुटुंबा (औरंगाबाद) कुटुंबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन सोमवार को सुदामा चरित व ब्रज की होली के साथ हुआ. राधे-कृष्ण की झांकी के साथ होली खेलते हुए भक्त झूम उठे. होली खेले नंदलाला बृज […]

ब्रज की होली के साथ संपन्न हुआ भागवत यज्ञ(फोटो नंबर-4) परिचय-कृष्ण सुदामा पर हुआ फूल की वर्षा कुटुंबा (औरंगाबाद) कुटुंबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन सोमवार को सुदामा चरित व ब्रज की होली के साथ हुआ. राधे-कृष्ण की झांकी के साथ होली खेलते हुए भक्त झूम उठे. होली खेले नंदलाला बृज में होली खेले नंदलाला. फूल के रंग-बिरंगी पंखुड़ियों से जहां एक ओर राधा-कृष्ण सराबोर थे. वहीं भक्त की भक्ति रस में भींग गये. श्रीकृष्ण व सुदामा की दोस्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचक वृंदावन के संत प्रवर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा की दोस्ती के यह जरूरी नहीं की दोनों के पास संपत्ति हो. दोस्ती के लिए जात व भेष भी महत्व नहीं रखता है. इसके लिए मात्र यह जरूरी है प्रागाढ़ स्नेह का होना. दोस्ती के धर्म को दोनों ने भरपूर निभाया. हमें उनकी दोस्ती से सीख लेनी चाहिए. कोई श्याम सुंदर से यह कह दो ये भाई, भुला क्यों दिया हमें अपना बनाके. जब संत प्रवर ने सुदामा के स्वर में यह गीता गया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. इस मौके पर मुखिया शकुंतला देवी, अनिल कुमार सिंह, दीपक सिंह, आशा सिंह, पवन सिंह, पंकज गुप्ता, धनंजय सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद साहू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >