देवी मंदिर में विधायक ने की पूजा-अर्चना

देवी मंदिर में विधायक ने की पूजा-अर्चना (फोटो नंबर-3) परिचय-मंदिर में पूजा अर्चना करते विधायक राजेश राम ओबरा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार ने मंगलवार को ओबरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा करने के बाद बताया कि यह जीत हमारी नहीं, बल्कि ओबरा व कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत […]

देवी मंदिर में विधायक ने की पूजा-अर्चना (फोटो नंबर-3) परिचय-मंदिर में पूजा अर्चना करते विधायक राजेश राम ओबरा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार ने मंगलवार को ओबरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा करने के बाद बताया कि यह जीत हमारी नहीं, बल्कि ओबरा व कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है. उन्होंने बताया कि मैं ओबरा का बेटा हूं. मैं ओबरा को हमेशा ख्याल रखूंगा. उन्होंने कहा कि हमारे पिता दिलकेश्वर राम मंत्री थे और कुटुंबा में अस्पताल का निर्माण कराये थे, जो आज काफी जर्जर स्थिति में है, उसे मैं अवश्य मरम्मत कराऊंगा. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी. इस मौके पर टिकूं कुमार, मोहम्मद इरफानुल हक अंसारी, रामनरेश पांडेय, कमलेश कुमार, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >