दीपावली को लेकर दुकानों पर रही भीड़ (फोटो नंबर-2) परिचय-बाजार में सजी दुकानें दाउदनगर(अनुमंडल)दीपावली की तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है. आस्था व परंपरा के अनुसार बुधवार को धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा होगी. मंगलवार को बाजार में भीड़-भाड़ व चहल-पहल बढ़ी रही. अनुमंडल मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर पूजा संबंधित सामग्रियों की खरीदारी की. लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के खिलौना व गुड़ के लड्डू की खूब बिक्री हुई. नया-नया कैलेंडर, पटाखे व अन्य सामग्रियां की दुकानों पर भी भीड़ रही. मिट्टी के दीये, मोमबत्ती व इलेक्ट्रीक बल्बों की भी खूब बिक्री हुई. महंगाई की परवाह किये बगैर लोगों ने जम कर खरीदारी की. पूजा सामग्रियों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही.
दीपावली को लेकर दुकानों पर रही भीड़
दीपावली को लेकर दुकानों पर रही भीड़ (फोटो नंबर-2) परिचय-बाजार में सजी दुकानें दाउदनगर(अनुमंडल)दीपावली की तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है. आस्था व परंपरा के अनुसार बुधवार को धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा होगी. मंगलवार को बाजार में भीड़-भाड़ व चहल-पहल बढ़ी रही. अनुमंडल मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्र […]
