वोट का बिखराव से हुई हार

वोट का बिखराव से हुई हार हसपुरा (औरंगाबाद)गोह विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के प्रत्याशी डाॅ रणविजय कुमार की हार पर चौक-चौराहों पर चर्चा जोरों पर है कि महागंठबंधन के वोटों का बिखराव से हार हुई है. हार का कारण स्पष्ट मतगणना के बाद झलक रहा है. चर्चा के दौरान खुल कर बहस हो रही है […]

वोट का बिखराव से हुई हार हसपुरा (औरंगाबाद)गोह विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के प्रत्याशी डाॅ रणविजय कुमार की हार पर चौक-चौराहों पर चर्चा जोरों पर है कि महागंठबंधन के वोटों का बिखराव से हार हुई है. हार का कारण स्पष्ट मतगणना के बाद झलक रहा है. चर्चा के दौरान खुल कर बहस हो रही है कि चुनाव में महागंठबंधन के साथ जिन लोगों का वोट था उसका बिखराव हुआ है. बसपा गत चुनाव में 2 हजार 494 वोट व भाकपा प्रत्याशी सुरेश प्रसाद यादव लगभग आठ हजार वोट पर सिमट गये थे. इस बार सुरेश प्रसाद यादव 18 हजार से ऊपर वोट लाये हैं. इससे साफ झलकता है कि महागंठबंधन वोट का बिखराव हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >