फल गोभी की खेती कर संवारी जिदंगी

फल गोभी की खेती कर संवारी जिदंगी (फोटो नंबर-13) परिचय – फसल की सिंचाई करते चंद्रदीप प्रसाद ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड की सरसौली पंचायत स्थित अमरपुरा गांव के किसान चंद्रदीप प्रसाद ने गोभी की खेती कर अपनी जिंदगी संवारने में लगे हैं. उन्होंने बताया कि विगत पांच वर्षों से गोभी की खेती कर रहे हैं. हमारे […]

फल गोभी की खेती कर संवारी जिदंगी (फोटो नंबर-13) परिचय – फसल की सिंचाई करते चंद्रदीप प्रसाद ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड की सरसौली पंचायत स्थित अमरपुरा गांव के किसान चंद्रदीप प्रसाद ने गोभी की खेती कर अपनी जिंदगी संवारने में लगे हैं. उन्होंने बताया कि विगत पांच वर्षों से गोभी की खेती कर रहे हैं. हमारे पास जमीन नहीं है फिर भी बटाई पर खेती कर रहे हैं. इसमें लगभग 50 हजार रुपये खर्च आती है और इस खेती से लगभग डेढ़ लाख की सलाना बचत होती है. उन्होंने यह भी कहा कि अपने दो पुत्र सरोज व मनोज को खरांटी स्थित आर्यभट आइटीआइ में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं. यह खेती विगत पांच वर्षों से कर रहे हैं. जमीन नहीं रहने के कारण बटाई पर खेती लेना पड़ता है. मेहनत के बल पर खेती से बचत कर बाल बच्चों की जिंदगी संवार रहे हैं. सरकार द्वारा हम जैसे किसानों को किसी तरह का कोई अनुदानित लाभ मुहैया नहीं कराया जाता है, जिसके कारण किसान का मनोबल गिरता है. किसान ने बताया कि पंपिंग सेट चला कर फसल की सिंचाई करते हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हम जैसे किसानों को अनुदानित लाभ मुहैया कराये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >