महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां(फोटो नंबर-16) परिचय- अंबा में मिठाई बांटते जदयू जिला उपाध्यक्ष कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा के महागंठबंधन प्रत्याशी राजेश कुमार की जीत की खबर सुनते ही समर्थकों में खुशी का लहर दौड़ गयी. महागंठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर जश्न मनाते देखे गये. जिला जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी फोन पर पल-पल की खबर दे रहे थे. जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने जीत का खबर सुनते ही मिठाइयां बांटना शुरू कर दिये. उन्होंने कहा कि बिहार की जीत नहीं देश की जीत है. नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास किये हैं. जिसका ही परिणाम है कि महागंठबंधन पूर्ण बहुमत में आयी है. इस मौके पर मोहम्मद फिरोज, नंद कुमार यादव, कलाम सिद्धिकी, लाल मोहम्मद मियां, शमशेर आलम, मोहम्मद इसरायल समेत दर्जनों लोगों ने पटाखे फोड़े.
महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां(फोटो नंबर-16) परिचय- अंबा में मिठाई बांटते जदयू जिला उपाध्यक्ष कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा के महागंठबंधन प्रत्याशी राजेश कुमार की जीत की खबर सुनते ही समर्थकों में खुशी का लहर दौड़ गयी. महागंठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर जश्न मनाते देखे गये. जिला जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी […]
