गजनाधाम को आकर्षक लुक देने का नर्णिय

गजनाधाम को आकर्षक लुक देने का निर्णय औरंगाबाद (नगर) गजना न्यास समिति की एक बैठक शनिवार को अध्यक्ष महंथ अवधबिहारी की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार गजना मंदिर के पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया जायेगा व आकर्षक लुक देने के लिए […]

गजनाधाम को आकर्षक लुक देने का निर्णय औरंगाबाद (नगर) गजना न्यास समिति की एक बैठक शनिवार को अध्यक्ष महंथ अवधबिहारी की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार गजना मंदिर के पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया जायेगा व आकर्षक लुक देने के लिए एक मास्टर प्लान बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा. बैठक में प्राप्त सुझावों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जायेगी. अध्यक्ष ने बताया कि यहां बिहार ही नहीं बल्कि पूरे अन्य प्रदेशों के लोग यहां दर्शन व पूजा के लिए आते हैं. इस मौके पर सदस्यों ने छठ पर्व को लेकर भी चर्चा की. कहा कि पर्व के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली व सुरक्षा की व्यवस्था होगी. बैठक में सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रामप्रवेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, कर्मदेव रजवार, मिथिलेश सिंह, रामनरेश मेहता, जितेंद्र कुमार, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >