पेंशनर दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित

पेंशनर दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित नवीनगर (औरंगाबाद) सोखा बाबा प्रांगण नवीनगर में बिहार पेंशनर समाज के अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को अपने 80 वर्ष पूरा करने के लिए सत्यापन हेतु एक पत्राचार कार्ड भेजने का निर्णय लिया गया. साथ […]

पेंशनर दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित नवीनगर (औरंगाबाद) सोखा बाबा प्रांगण नवीनगर में बिहार पेंशनर समाज के अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को अपने 80 वर्ष पूरा करने के लिए सत्यापन हेतु एक पत्राचार कार्ड भेजने का निर्णय लिया गया. साथ ही नवंबर में अपना प्रमाण पत्र बैंक में जमा करने का सभी से आगाह किया गया. पेंशनर दिवस मनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया. इसके लिए 17 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी. इस दौरान नर्मदेश्वर पांडेय, राम प्रवेश सिंह, सुखदेव प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश पांडेय, गणेश प्रसाद, भगवती सिंह व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >