मारपीट का आरोपित गिरफ्तार नवीनगर (औरंगाबाद) थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राहुल सिंह को औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नवीनगर थानाध्यक्ष अवेधश कुमार ने बताया कि एसआइ आशिष कुमार साह ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि कांड संख्या 160/15 का वह आरोपित है. उसके ऊपर गांव के ही योगेश पासवान की पत्नी राजमनी देवी द्वारा वोट देने को लेकर मारपीट व गाली गलौज करने व घर का ताला तोड़ चावल व गेहूं चोरी करने का आरोप लगायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राहुल पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और विभिन्न कांडों में जेल भी जा चुका है.
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार नवीनगर (औरंगाबाद) थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राहुल सिंह को औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नवीनगर थानाध्यक्ष अवेधश कुमार ने बताया कि एसआइ आशिष कुमार साह ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि कांड संख्या 160/15 का […]
