सोनी से वारंटी गिरफ्तार(दो खबर)

सोनी से वारंटी गिरफ्तार(दो खबर) दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाने की पुलिस ने सोनी गांव से अवधेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ अनुमंडल व्यवहार न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दुर्गा क्लब में भाषण प्रतियोगिता 14 कोदाउदनगर (अनुमंडल) बाल […]

सोनी से वारंटी गिरफ्तार(दो खबर) दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर थाने की पुलिस ने सोनी गांव से अवधेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ अनुमंडल व्यवहार न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दुर्गा क्लब में भाषण प्रतियोगिता 14 कोदाउदनगर (अनुमंडल) बाल कल्याण शिक्षा संस्थान द्वारा 14 नवंबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमाईल अहमद होंगे. जानकारी देते हुए नव ज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक महेश टंडन उर्फ नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इसमें संघ से जुड़े प्रखंड के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी भाग लेंगे. दुर्गा क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >