चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति उड़ायी

चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति उड़ायी दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर टोले नान्हो बिगहा में विनय यादव के घर से गुरुवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. घर के लोग रात में सोये थे. आवाज सुन कर घर के लोग जागे तो देखा कि चार व्यक्ति मुंह में […]

चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति उड़ायी दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर टोले नान्हो बिगहा में विनय यादव के घर से गुरुवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. घर के लोग रात में सोये थे. आवाज सुन कर घर के लोग जागे तो देखा कि चार व्यक्ति मुंह में गमछा बांधे हुए हैं तथा घर में रखे बक्सा को उठा कर ले जा रहे हैं. घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो चोर घर का दरवाजा खोल कर सोन नदी की ओर भाग गये. बक्सा में लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये नकद रखे थे. गृहस्वामी आरती देवी ने इसकी सूचना दाउदनगर थाने को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >