पुलिस ने की वाहनों की जांच (फोटो नंबर-18) परिचय- बाइक जांच करते सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ दाउदनगर(अनुमंडल) दाउदनगर पुलिस द्वारा वाहनों का सघन जांच अभियान जारी है. शुक्रवार को मौलाबाग नहर पुल के पास सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की सघन जांच की. वाहनों को रोका कर उसकी तलाशी ली गयी. कागजातों की जांच की गयी. ट्रिपल लोडिंग चलने वालों की क्लास लगाते हुए हिदायत दी गयी कि भविष्य में ऐसा न करे. दोपहिया वाहन चालकों के कागजातों की जांच की गयी और सही पाये जाने पर ही उसे छोड़ा गया. उन्होंने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी है. यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर वाहन को जब्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई का प्रतिवेदन डीटीओ कार्यालय को भेजा जायेगा.
पुलिस ने की वाहनों की जांच
पुलिस ने की वाहनों की जांच (फोटो नंबर-18) परिचय- बाइक जांच करते सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ दाउदनगर(अनुमंडल) दाउदनगर पुलिस द्वारा वाहनों का सघन जांच अभियान जारी है. शुक्रवार को मौलाबाग नहर पुल के पास सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की सघन जांच की. वाहनों को रोका कर उसकी तलाशी […]
