अधिकारियों ने की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच

अधिकारियों ने की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच (फोटो नंबर-)कैप्शन- अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने के लिए गठित की गयी टीम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के हेल्थ वर्ल्ड, मॉडर्न व तुबा अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जांच की. इस दौरान कागजातों की जांच की गयी. जांच […]

अधिकारियों ने की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच (फोटो नंबर-)कैप्शन- अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने के लिए गठित की गयी टीम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के हेल्थ वर्ल्ड, मॉडर्न व तुबा अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जांच की. इस दौरान कागजातों की जांच की गयी. जांच पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी ने बताया कि हेल्थ वर्ल्ड क्लिनिक में सब कुछ ठीक-ठाक था. लेकिन, तुबा व मॉडर्न अल्ट्रासाउंड केंद्र में जो सुविधा व व्यवस्था होनी चाहिए थी वह नहीं थी. इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार किया जायेगा. वरीय उपसमाहर्ता ने आगे बताया कि शहर में जितने भी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित है सभी की जांच की जायेगी और उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि लगातार केंद्रों की जांच की जा रही है. जांच के क्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद व चिकित्सक डाॅ लालसा सिन्हा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >