करेंट से चार लोग झुलसे

करेंट से चार लोग झुलसे औरंगाबाद (नगर). नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ स्थित एक राइस मिल में बिजली की चपेट में आने से चार लोग झुलस गये. इनमें सोमन कुमार, अमित कुमार, नवल कुमार व नवलेश कुमार शामिल हैं. सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में किये जाने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर […]

करेंट से चार लोग झुलसे औरंगाबाद (नगर). नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ स्थित एक राइस मिल में बिजली की चपेट में आने से चार लोग झुलस गये. इनमें सोमन कुमार, अमित कुमार, नवल कुमार व नवलेश कुमार शामिल हैं. सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में किये जाने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग राइस मिल में काम कर रहे थे. इसी बीच शॉर्ट सर्किट से पूरे राइस मिल में करंट फैल गया और ये लोग झुलस गये. डीपीओ ने सीडीपीओ के साथ की बैठकऔरंगाबाद. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को जिले के सभी सीडीपीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीपीओ ने बताया कि जिले के बारुण, औरंगाबाद, कुटुंबा, ओबरा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को अधार कार्ड बनाया जा रहा है. सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि जो सेविका-सहायिका का चयन की प्रक्रिया है उसे एक दिसंबर से आम सभा लगा कर तिथिवार शुरू कर दें, ताकि रिक्त पड़े 150 पद पूरा हो जाये. डीपीओ ने यह भी बताया कि सबला योजना शुरू होनेवाला है इसका बेस लाइन सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >