परिवर्तनकारी शक्षिकों ने थाली पीट कर किया प्रदर्शन

परिवर्तनकारी शिक्षकों ने थाली पीट कर किया प्रदर्शन बीइओ के खिलाफ में की नारेबाजी कहा-बीइओ शिक्षकों को कर रहे शोषण चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन भी रहा जारी (फोटो नंबर-5) परिचय-थाली पीट कर प्रदर्शन करते परिवर्तनकारी शिक्षक देवकुंड (औरंगाबाद) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गोह के तत्वावधान में वेतन भुगतान को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन […]

परिवर्तनकारी शिक्षकों ने थाली पीट कर किया प्रदर्शन बीइओ के खिलाफ में की नारेबाजी कहा-बीइओ शिक्षकों को कर रहे शोषण चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन भी रहा जारी (फोटो नंबर-5) परिचय-थाली पीट कर प्रदर्शन करते परिवर्तनकारी शिक्षक देवकुंड (औरंगाबाद) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गोह के तत्वावधान में वेतन भुगतान को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन भी प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार बिटू के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा. शुक्रवार को उग्र शिक्षकों ने बीइओ मंजु कुमारी के खिलाफ बीआरसी प्रांगण में थाली पीट कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. प्रखंड अध्यक्ष श्री बिटू ने कहा कि मंजु कुमारी जैसे भ्रष्ट बीइओ को शीघ्र गोह से हटाया जाये. इसमें शिक्षकों पर हो रहे शोषण समाप्त होगा. वहीं, शंभु प्रसाद बारी प्रवक्ता ने कहा कि चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होना बीइओ की लापरवाही को दर्शाता है. लापरवाही हद से ज्यादा बढ़ता जा रहा है. लगभग तीन सौ सेवा पुस्तिका प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में जमा है. लेकिन, बीइओ के मनमाने से अब तक संधारण नहीं किया गया है . इस मौके पर रंजीत कुमार, सुनील कुमार बॉबी, आलोक मिश्रा, राकेश सानू, लक्ष्मी कुमारी, उदय कुमार, उपेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, रंजू देवी, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सुबेंद्र कुमार व विश्वनाथ शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >