गणपति मंदिर में विराजेंगी छठ मइया

गणपति मंदिर में विराजेंगी छठ मइया (फोटो नंबर-1) – सलेमपुर गांव में पंडाल को दिया जा रहा गुजरात के गणपति मंदिर के स्वरूप.सलेमपुर गांव में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर प्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के सलेमपुर गांव में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है. गांव के युवा वर्ग छठ मइया की […]

गणपति मंदिर में विराजेंगी छठ मइया (फोटो नंबर-1) – सलेमपुर गांव में पंडाल को दिया जा रहा गुजरात के गणपति मंदिर के स्वरूप.सलेमपुर गांव में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर प्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के सलेमपुर गांव में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है. गांव के युवा वर्ग छठ मइया की मूर्ति बैठाने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण में लगे हैं. छठ पूजा समिति के सदस्यों में राम सिंहासन पासवान, अनंत पासवान, जोधन पासवान, शिवमंगल पासवान, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुनील चौधरी, गणेश पासवान, भिखारी पासवान व नागेंद्र पासवान ने बताया कि गांववालों के सामूहिक सहयोग से लगातार 17 वर्षों से छठ पर्व के मौके नहर के ऊपर पूजा पंडाल बना कर छठ मइया की मूर्ति बैठायी जायेगी. हर वर्ष अलग-अलग मॉडल के भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाता है. इस बार पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल निर्माण के लिए आये हैं. इस बार भव्य पंडाल का स्वरूप गुजरात के गणपति मंदिर जैसा होगा. पश्चिम बंगाल के कारीगर भूदेव बाबरी, तोपन बाबरी, संजय व विष्णु विकास ने बताया कि जिले के सबसे बेहतर व आकर्षक भव्य पंडाल होगा. छठ मइया इस बार गणपति बप्पा मोरया के स्वरूप में विराजमान होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >