अल्ट्रासाउंड केंद्रों की हुई जांच (फोटो नंबर-13) कैप्शन- अल्टासाउंट केन्द्र की जांच करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर जिला मुख्यालय में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गुरुवार को की गयी. जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीमों ने शहर के महावीर हॉस्पीटल में अल्ट्रासाउंड के कागजात की जांच की. जांच में शामिल वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जिन लोगों के नाम से अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस दिया गया है, उन केंद्रों की जांच की जा रही है. इसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. इसके बाद जिला पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जायेगी. इधर, टीम द्वारा की गयी जांच से अल्ट्रासाउंड चलानेवालों में हड़कंप व्याप्त हो गया है. जांच के दौरान सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद, सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डाॅ लालसा सिन्हा शामिल थीं.
अल्ट्रासाउंड केंद्रों की हुई जांच
अल्ट्रासाउंड केंद्रों की हुई जांच (फोटो नंबर-13) कैप्शन- अल्टासाउंट केन्द्र की जांच करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर) जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर जिला मुख्यालय में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गुरुवार को की गयी. जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीमों ने शहर के महावीर हॉस्पीटल में अल्ट्रासाउंड के कागजात की जांच की. […]
