दीपावली आते ही दीये बनाने में जुटे कुंभकार

दीपावली आते ही दीये बनाने में जुटे कुंभकार (फोटो नंबर-1) परिचय- दीया बनाते कुंभकार हसपुरा (औरंगाबाद) दीपों का त्योहार दीपावली आते ही मिट्टी के दीये बनाने में कुंभकार जुटे हैं. दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कुंभकारों के चाक तेज चलने लगे हैं. दीया बना रहे गहना गांव के सुरेश प्रजापत बताते हैं कि […]

दीपावली आते ही दीये बनाने में जुटे कुंभकार (फोटो नंबर-1) परिचय- दीया बनाते कुंभकार हसपुरा (औरंगाबाद) दीपों का त्योहार दीपावली आते ही मिट्टी के दीये बनाने में कुंभकार जुटे हैं. दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कुंभकारों के चाक तेज चलने लगे हैं. दीया बना रहे गहना गांव के सुरेश प्रजापत बताते हैं कि कलश, दीया, चुका व ढक्कन सहित अन्य मिट्टी के बरतन बनाने में जो परिश्रम लगता है उसके अनुसार मजदूरी नहीं मिलती. मिट्टी भी अब खरीद कर लाना पड़ता है. प्रखंड के नरसंद, शिव भजन बिगहा, इटवा, टाल, फतेगंज व बाला बिगहा समेत कई गांवों में कुंभकारों की चाक तेजी से चल रहे हैं. दीपावली एवं छठ में मिट्टी केे बरतन की मांग अधिक रहती है. उन्होंने कहा कि नये उम्र के बच्चे इस काम में रुचि नहीं ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >